लखीमपुर खीरी। देवकली रोड पर स्थित मोहल्ला सुभाषनगर निवासी एक युवक ने बुधवार की शाम अपने घर में पंखे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
सदर कोतवाली की संकटा देवी पुलिस चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि मोहल्ला सुभाषनगर कॉलोनी निवासी गुड्डू सैनी (45) की संकटा देवी मंदिर के पास फूलों की दुकान हैं। गुड्डू सैनी नशे का आदी था। इस वजह से कई दिनों से दुकान पर भी नहीं जा रहा था। कुछ पैसा भी उसने कर्ज पर ले रखा था। इससे वह कई दिनों से अवसाद में रहता था। बुधवार की शाम गुड्डू सैनी ने अपने घर में कमरे के अंदर गमछा फंदा लगाकर पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। इससे उसके घर में चीख पुकार मच गई। घर वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।