उचौलिया। चौकी क्षेत्र के गांव मठ में रविवार दोपहर किशोरी ने मां-बाप की डांट से क्षुब्ध होकर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल शाहजहांपुर ले गए, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
गांव मठ निवासी सर्वेश गिरि की 17 वर्षीय पुत्री रूपा ने गुस्से में आकर रविवार दोपहर करीब एक बजे घर में कमरे के अंदर आग लगा ली। कमरे से धुुआं उठता देख परिवार वालों ने किसी तरह दरवाजा खोला। इस दौरान वह बुरी तरह झुलस गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल शाहजहांपुर गए वहां देर शाम को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रूपा की दादी रामबेटी ने बताया कि उसके मां बाप ने उससे घर का काम करने के लिए कहा तो उसने क्षुब्ध होकर आग लगा ली। घटना के वक्त सभी लोग घर के बाहर पेड़ के नीचे बैठे थे। छह भाई बहनों में रूपा से बड़ी दो बहने और एक भाई है। एक भाई और एक बहन छोटी है। दो बहनों की शादी हो चुकी है।