फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन घर में आग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। बेला टापर गांव में एक ग्रामीण के कमरे में रंजिशन आग लगा दी गई। जिससे कमरे में रखा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाने के प्रयास में दंपती भी झुलस गए। पीड़ित ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के बेला टापर गांव निवासी मिश्रीलाल ने बताया कि उसका पुत्र सुनील कुमार पर्वतिया घाट में लगा मेला देखने गया था। जबकि वह और उसकी पत्नी पास में पड़े छप्पर में सो गए। रात करीब 12 बजे अचानक सुनील के कमरे से धुआं निकलने लगा लपटें देखीं तो किसी तरह कमरे का दरवाजा खोलकर उसमें खड़ी बाइक निकालते समय मिश्रीलाल और उसकी पत्नी रामदेवी झुलस गए। आग इतनी विकराल थी कि कमरे में पड़ा बेड, कूलर, दो पंखे, बाइक, सात हजार रुपये की नकदी सहित कपड़े आदि जलकर राख हो गए। मिश्रीलाल ने बताया कि खुली खिड़की से किसी ने मिट्टी का तेल कमरे में डालकर आग लगाई है। पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति के नाम तहरीर पुलिस को दी है। चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जाएगी और दोषी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें