फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल महिला ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां (बदायूं)। थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी थी, जिसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए थे। महिला की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम शंकरपुर निवासी हंसमुखी (50) पत्नी हुकुमी मंगलवार देर शाम दिल्ली जाने को घर से निकली थीं, साथ में उनकी नातिन मोनिका (18) जा रही थी। वह अपने रिश्तेदार शीलेंद्र की बाइक पर सवार होकर उसावां तक आ रहीं थीं। गांव से निकलकर वे कुछ ही दूर पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां हंसमुखी की देर रात मौत हो गई। बुधवार दोपहर थाना पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। उसके बाद परिजन शव को अपने घर ले गए। बताया जा रहा है बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें