फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल

विज्ञापन
दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी-महेवागंज।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सरदारनगर सैधरी में सोमवार रात मुहरर्मी बाजा के दौरान मामूली सी बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। लाठी डंडे लगने से एक पक्ष के पांच किशोर घायल हो गए, जिसमें एक लड़के को लखनऊ भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति है।
विज्ञापन

सैधरी गोशाला के निकट स्थित वीरबाबा स्थान के पास रात माता रानी का जागरण चल रहा था। रात करीब 10 बजे सरदारनगर के कुछ लड़के मुहरर्मी जुलूस निकाल रहे थे। बताते है कि उसी दौरान जागरण सुनने जा रहे बाबूराम सर्राफ नगर निवासी अवधेश का आठ वर्षीय पुत्र कार्तिक मुहरर्मी जुलूस से टकरा गया। इतने में कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और उसकी साइकिल भी तोड़ दी। जिसके बाद वह रोता हुआ घर पहुंचा। छोटे भाई को रोता देखकर उसका भाई अपूर्व कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया। दोनों पक्षों में पहले तो कहासुनी हुई उसके बाद लाठी डंडे चल गए, जिसमें वसीम(16) और उसका भाई चांदबाबू(10), असलम(18), शान मोहम्मद(15), मोइन(12), संदीप, जेपी समेत छह-सात लोग घायल हो गए। सूचना पर रात में ही चौकी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जिसमें वसीम की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। घटना को लेकर गांव में तनाव है। चौकी प्रभारी अनिल सिंह ने बताया मुहरर्मी जुलूस में एक बालक की साइकिल टकरा जाने पर कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी थी। जिससे दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। सदर कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि मामले में एक पक्ष की ओर से तीन लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें