मैलानी (लखीमपुर खीरी)। नारंग गांव में आई एक बारात में दूल्हे का चाचा गांव से निकली 11 हजार वोल्ट बिजली लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोमवार को बसई भुइदान संपूर्णानगर निवासी सुंदर लाल के पुुत्र राजेश की बारात देवी लाल के यहां आई थी। देवी लाल की फुफेरी बहन इंदु के साथ राजेश की शादी हुई। देवीलाल ने बताया कि जयमाल के बाद करीब साढ़े ग्यारह बजे दूल्हा राजेश के 38 वर्षीय चाचा बाबू लाल गद्दे लेकर विवाह स्थल से निकलकर प्राइमरी स्कूल के पास खड़ी बारात की बस के पास पहुंचे। उनके साथ गांव का एक युवक भी था। दोनों ने स्कूल की बाउंड्री पर गद्दे रख दिए। युवक स्कूल परिसर में लगे नल पर पानी पीने चला गया। इसी बीच बाबूलाल बस की छत पर चढ़ने लगे और छत पर पहुंचते ही वह ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आ गए। गनीमत रही कि इसी पर बिजली जाने पर बाबूलाल नीचे आ गिरे। परिवारवाले तत्काल उन्हें इलाज के लिए भीरा ले गए बाद में 108 एंबुलेंस से शाहजहांपुर और फिर वहां से उन्हें बरेली निजी चिकित्सालय ले जाया गया। बाबूलाल के भाई सुंदर लाल ने बताया कि सुुंदर की हालत गंभीर है।
000000000000000
काफी नीची है 11 हजार वोल्ट की लाइन
वैसे देखा जाए तो हादसे का एक कारण गांव से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की लाइन का सड़क से कम ऊंचाई पर होना भी है। जहां पर बस खड़ी थी, वहां पर भी लाइन काफी नीची है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव मेें बस या ट्रक आने पर 11 हजार वोल्ट की लाइन से थोड़ी ही दूर रह जाती है। शायद कम ऊंचाई पर लाइन होने से ही बाबूलाल हादसे का शिकार हुए हैैं। ग्रामीणों ने लाइन की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की है।