बगरू इलाके में जयपुर-अजमेर रोड पर छितरौली कट पर सोमवार को तेज रफ्तार बाइक और कार में भिडंत हो गई। जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक व कार के बीच टक्कर इतनी जबरर्दस्त थी कि बाइक सवार दोनों व्यक्ति हवा में काफी उपर उछल गए। इससे उनके सिर में चोटें आई।
बगरू पुलिस के मुताबिक छितरौली कट के पास बाइक सवार दो व्यक्ति क्रॉस कर रहे थे। तभी जयपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। यह देखकर आसपास मौजूद लोग मदद को दौड़े। उन्होंने बाइक सवार घायलों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर के एमएमएस रेफर कर दिया। एक्सीडेंट में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। बगरु पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।