फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी लुटेरा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
7 एलकएच 8
विज्ञापन


मुठभेड़ के बाद 25 हजार का ईनामी गिरफ्तार
सीतापुर जिले का निवासी है आरोपी लुटेरा
लखनऊ में हुई एक लूट में गया था जेल

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम को सोमवार की रात बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने सफियापुर मोड़ पर मुठभेड़ के बाद सीतापुर जिले के थाना अटरिया के गांव जमुनीपुर मजरा वीर सिंह पुर निवासी अशोक तिवारी को दबोच लिया। वह धौरहरा में हुई एक लूट के मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहा था। एसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन

एसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि एक शातिर अपराधी लखीमपुर-भीरा रोड से सफियापुर की ओर जाने वाली रोड की तरफ आ रहा है। वह किसी लूट की फिराक में है। इस पर सीओ सिटी आरके वर्मा के नेतृत्व में सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय, चौकी इंचार्ज महेवागंज अवधेश यादव, सिपाही विजय शर्मा, अनिल कुमार तिवारी, नीरज तिवारी स्वॉट टीम प्रभारी शिवकुमार आदि ने घेराबंदी की। सफियापुर मोड़ के पास पुलिस को देख बदमाश फायरिंग कर भागने लगा। इस पर पुलिस ने गन्ने के खेतों और झाडिय़ों का सहारा लेकर उसे दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अशोक तिवारी निवासी जमुनीपुर मजरा वीर सिंह पुर थाना अटरिया जिला सीतापुर बताया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक कारतूस का खोखा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शातिर लुटेरा है। डेढ़ साल पहले कोतवाली धौरहरा क्षेत्र में गांव चंदपुरा और आढ़ीपुर के बीच दंपति के साथ हुई लूटपाट के मामले में वह वांछित चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित था। इसके अलावा वह जानकीपुरम (लखनऊ) में हुई लूट के मामले में भी जेल जा चुका है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें