फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में घर लौट रहे युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
गोला रोड पर स्थित हरिजन बस्ती गोटैयाबाग निवासी 23 वर्षीय धीरज वाल्मीकि उर्फ छोटे को मंगलवार की देरशाम हमलावरों ने घेरकर धारदार हथियार से मरणासन्न कर दिया। परिवार वाले उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल से लखनऊ ले गए। जहां डॉक्टरों ने धीरज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नामजद तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
मृतक के पिता हरिजन बस्ती गोटैयाबाग निवासी अशोक कुमार वाल्मीकि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे धीरज उर्फ छोटू लखीमपुर से घर लौट रहा था। जैसे ही वह मोहल्ले में हनुमान मंदिर के पास पहुंचा, तभी घात लगाकर बैठे मोहल्ले के ही भारत, चुन्ना पुत्र श्यामलाल और विवेक पुत्र चंद्रप्रकाश समेत चार लोगों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। धीरज के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी उसे मरणासन्न कर चुके थे। घटना के कारणों के बारे में मृतक के पिता ने पुरानी रंजिश बताई है, लेकिन पुलिस गाली-गलौज का मामला बता रही है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शव का पोस्टमार्टम लखनऊ में कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांतिभंग में पुलिस ने
धीरज का भेजा था चालान
हत्या की वारदात से पहले मंगलवार को ही पुलिस ने शांतिभंग (151) में धीरज का एसडीएम कोर्ट में चालान भेजा था। जहां से उसे शाम को जमानत मिल गई थी।

तहरीर के मुताबिक इस घटना में तीन आरोपियों- भारत, चुन्ना और विवेक सहित एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। मृतक और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर गाली-गलौज हुई थी, जिसमें कार्रवाई की गई थी। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
- केपी गौड़, प्रभारी कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें