फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल से टकराकर खाई में गिरी कार, महिला शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खीरी टाउन। खीरी-लखीमपुर मार्ग पर चोरी बगिया के निकट देर रात को कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिसके बाद कार खाई में गिर गई। हादसे में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल पुत्र का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

खीरी कस्बे के मोहल्ला खत्री टोला निवासी 50 वर्षीय आलम आरा लखीमपुर में पीके इंटर कॉलेज में कार्यरत थीं। वह मंगलवार की रात को अपने पुत्र सनी के साथ खैराबाद से वापस घर लौट रहीं थीं। लखीमपुर मार्ग पर चोरी बगिया के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर पहले पोल से टकराई, फिर खाई में घुस गई। इसमें कार चला रहा सनी तथा पीछे बैठी आलम आरा को गंभीर चोटें आईं। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सनी ने किसी तरह फोन से परिवार वालों को सूचना दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने आलम आरा को मृत घोषित कर दिया। जबकि सनी के सिर में चोटें आई हैं।
विज्ञापन

=====================
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें