सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव पुलिस ने दलित रसोइया की ओर से कोर्ट के आदेश पर नीमगांव कस्बे के किसान इंटर कॉलेज की प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट एससीएसटी एक्ट के तहत दर्ज कर ली है।
रसोइया रामश्री ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा कि वह वह नीमगांव स्थित किसान इंटर कॉलेज में रसोइया थी। 16 अगस्त 17 को वह खाना बना रही थी। इसी बीच कॉलेज की प्रबंधक बबिता वर्मा, उनका देवर राहुल समेत तीन लोग आ गए और गाली गलौच करते हुए जातिसूचक शब्द कहे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। उसने घटना की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी ने भी कोई मामले में कार्रवाई नहीं की। एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट व एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ मितौली प्रदीप सिंह को जांच सौंपी गई है।
रसोइया समेत चार पर पहले ही प्रबंधक दर्ज करा चुकी हैं रिपोर्ट
किसान इंटर कॉलेज की प्रबंधक बबिता वर्मा ने 16 अगस्त 17 ने रसोइया रामश्री, प्रधानाचार्य अनुज वर्मा, सुनीता और रामकुमारी के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमा वादी का आरोप था कि वह प्रबंधक के साथ कॉलेज में बन रहे मिड डे मील को चेक करने गए थे। इस पर रसोइया ने उनके साथ मारपीट की थी।