फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टैंड से बुक कराकर ले जाई गई कार, चालक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

शहर के टैक्सी स्टैंड से बुक कराकर ले जाई गई कार और उसका चालक तीन दिन से लापता है। कार स्वामी ने चौथे दिन घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना फरधान क्षेत्र के गांव देवकली घोसियाना निवासी सुफियान ने बताया कि उनका सगा भाई रिजवान उर्फ पिंटू कार चालक है। भाई ही उसकी एक्ससेंट कार चलाता है। 20 नवंबर की सुबह करीब आठ बजे शहर के मोहल्ला घोसियाना निवासी फारूख टैक्सी स्टैंड से उनकी कार बुक कराकर ले गया था। तब से कार और चालक का कुछ पता नहीं चल रहा है। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर को दोपहर बाद 3:40 बजे भाई के नंबर पर कॉल की तो फोन किसी अज्ञात व्यक्ति ने उठाया। पूछे जाने पर उसने भाई के बावत कोई सही बात नहीं बताई। इसके बाद फुफेरे भाई नदीम की इसी दिन फारूख से बात हुई तो फारूख ने कहा कि भाई रिजवान खाना खा रहा है। जब उससे बात कराने को कहा तो फारूख ने थोड़ी देर बाद बात कराने की बात कहकर फोन काट दिया और बात नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 नवंबर की शाम करीब 9:48 बजे फारूख से बात हुई, फिर भी बात नहीं कराई। इस दौरान उन्होंने भाई और गाड़ी को काफी तलाशा, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शहर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें