फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के घर पांच दिन बाद मिली अगवा किशोरी

विज्ञापन
प्रधान के घर पांच दिन बाद मिली अगवा किशोरी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/निघासन।
विज्ञापन

अगवा हुई किशारी पांचवें दिन गांव के ही प्रधान के घर से बरामद हुई। पीड़िता ने चार लोगों पर अपहरण कर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता ने चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, प्रधान ने चुनावी रंजिश के चलते फंसाने की बात कही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति की 16 वर्षीय पुत्री 10 सितंबर की शाम करीब आठ बजे शौच को गई थी। आरोप है कि गांव के चार लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। पीड़िता के पिता ने पुत्री के अपहरण होने की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और न ही रिपोर्ट दर्ज की। शुक्रवार सुबह घरवालों को पता चला कि अगवा किशोरी प्रधान के घर पर है। परिवार वाले किसी तरह से ग्राम प्रधान के घर से उसे ले आए। पीड़िता ने बताया कि उसका अपहरण गांव के ही चार व्यक्तियों ने किया था। इस दौरान उसके साथ दुराचार भी किया। उसे कहां लेकर गए और कहां रखा इस बात की उसे जानकारी नहीं है। उसके आंखों पर पट्टी आदि बांध दी गई थी। उधर, ग्राम प्रधान ने बताया कि चुनावी रंजिश के चलते उसे फंसाया जा रहा है। किशोरी को उसके परिवार वाले ही लेकर उसके घर पर पहुंचे थे। मामला सजातीय होने के कारण निकाह आदि की बातचीत चल रही थी। इसी बीच बात बिगड़ गई और उसके परिवार वाले उसे लेकर चले गए। लगाए गए आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें