फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर बदमाश समेत 57 लोग गिरफ्तार

Mon, 17 Oct 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- महेवागंज चौकी पुलिस ने शातिर बदमाश समेत सर्वाधिक 11 दबोचे
विज्ञापन

- एसपी के आदेश पर चलाया गया अभियान
एसपी अखिलेश चौरसिया के आदेश पर रविवार की रात चलाया गया वारंटी और वांछितों की गिरफ्तारी अभियान में जिले में 57 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसमें से सर्वाधिक महेवागंज चौकी पुलिस ने एक शातिर बदमाश हिस्ट्रीशीटर समेत चोरी, हत्या और लूट के मामलों में वांछित चल रहे 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बदमाश पीलीभीत जिले के थाना न्यूरिया क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर हुई डकैती के मामले में भी वांछित था।
महेवागंज। चौकी पुलिस ने चोरी, लूट और हत्या के मामलों में फरार चल रहे वांछितों के खिलाफ रविवार रात चलाए गए विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त की। चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह ने सिंगनिया गांव से चार, शिवालापुरवा से तीन, बालूडीह से दो और महेवागांव से तीन वांछितों को दबोच लिया। चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने बताया कि इस दौरान गत वर्ष पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर हुई लाखों की लूट समेत अन्य आरोपों में फरार चल रहे महेवा गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर ओम प्रकाश उर्फ बुग्गा भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सोमवार को सभी गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रविवार की रात वांछितों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। जिले में 57 लोग गिरफ्तार हुए हैं। इनमें सर्वाधिक महेवागंज चौकी पुलिस ने दबोचें हैं। - अखिलेश चौरसिया, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें