फोटो 05एलकेएच 801, 05एलकेएच 802
ट्रैक्टर नाले में गिरने से चालक की मौत
चीनी मिल से गन्ना तुलवाकर घर वापस जा रहा था चालक
अमर उजाला ब्यूरो
जंगबहादुरगंज।
डीएससीएल चीनी मिल से गन्ना तुलवाकर वापस जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सैंडा गांव के निकट अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया।
ग्राम पसगवां निवासी अहिबरन सिंह यादव ने बताया कि उनका पुत्र 30 वर्षीय रजनीश सिंह यादव उर्फ रिंकू शुक्रवार को डीएससीएल शुगर मिल रूपापुर में गन्ना तुलवाने ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गया था। वापस आते समय सैंडा गांव के निकट रात करीब आठ बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर एक नाले में पलट गई, जिससे चालक रजनीश ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस और घरवाले मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक रजनीश को बाहर निकाला। इंस्पेक्टर अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि मृतक के घरवालों ने पुलिस कार्रवाई नहीं की है। रजनीश के परिवार में पत्नी शर्मावती, तीन वर्षीय पुत्री हिमांशी के अलावा माता पिता आदि का परिवार है।