फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में जहरखुरानी गिरोह ने कारोबारी से 80 हजार रुपये लूटे

Sun, 06 May 2018 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेंमो
विज्ञापन
शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन में जहरखुरानी गिरोह ने कारोबारी को नशीला पदार्थ सुंघाकर 80 हजार रुपये की नगदी लूटकर ले गए। कारोबारी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे में जीआरपी को बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ मिला। जीआरपी ने कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया। जीआरपी को कारोबारी की जेब से बदमाशों का एक मोबाइल भी मिला है। 
विज्ञापन


मोहल्ला बालकराम निवासी मुजीबुर्रहमान पुत्र रहमत इलाही स्पेयर पार्ट्स का कारोबार करता है। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे मुजीबुर्रहमान शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन में खतौली आने के लिए बैठा था। शुक्रवार की सुबह वह खतौली रेलवे स्टेशन पर शालीमार ट्रेन से नहीं उतरा। परिजनों ने इसकी सूचना स्टेशन पर जीआरपी को दी।

परिजनों ने कारोबारी को तलाश करना शुरू किया। काफी तलाश करने पर परिजनों को कारोबारी कहीं नहीं मिला। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को भी सूचना दी। शुक्रवार की शाम को कारोबारी को दिल्ली के अस्पताल में होश आने पर जीआरपी को नाम व पता बताया।
विज्ञापन


जीआरपी ने परिजनों को फोन पर खबर दी। परिजन खबर मिलने पर दिल्ली अस्पताल में पहुंचे। परिजनों ने बताया कि जहरखुरानी गिरोह ने चलती ट्रेन में उसको नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसकी जेब से 80 हजार रुपये की नगदी निकालकर फरार हो गए।

जीआरपी को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर डिब्बे में शुक्रवार दोपहर को एक बजे कारोबारी बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। जीआरपी को मुजीबुर्रहमान की जेब से बदमाशों का एक मोबाइल भी मिला है। परिजनों ने बदमाशों के मोबाइल को पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मोबाइल की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें