फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूरे से उठी चिंगारी से 50 घर जलकर राख

Tue, 10 Jan 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा।
विज्ञापन
fire - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सूचना के दो घंटे बाद पहुंची फायर बिग्रेड
विज्ञापन

दमकल कर्मियों से पहुंचने से पूर्व ग्रामीणों ने बुझाई आग
घूरे से उठी चिंगारी ने पल भर में विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते गांव धारीदारपुरवा के 50 घर आग की भेंट चढ़ गए। घरों में रखा लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना के दो घंटे बाद जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, ग्रामीणों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया था। 
विज्ञापन

गांव बिंजहा भटपुरवा के मजरा गांव धारीदासपुरवा निवासी विशुनू की पांच साल की पुत्री चूल्हे की राख को घर के पीछे  घूरे पर डालकर लौट आई। इसी बीच चली तेज हवा से घूरे से उठी चिंगारी से आग भड़क उठी। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते इससे पहले आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते-देखते आग की लपटों ने विशुनू, सोहन लाल, टेड़े, छोटे, हरद्वारी लाल, श्यामू, दिनेश कुमार, हसनू, रामकुमार, भल्लर रामू सहित 50 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे गांव में अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड दो घंटे बाद पहुंची। दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। इस अग्निकांड में घरों में रखा आनाज, कपड़ा, बर्तन, सहित लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें