बेसिक शिक्षा विभाग में अनुदेशक भर्ती में फर्जी डिग्री लगाकर नियुक्ति प्राप्त करने वाले 46 अनुदेशकों के विरुद्ध जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराई है।
बताते चलें कि बीते दिनों बेसिक शिक्षा विभाग में हुई अनुदेशक भर्ती में तमाम अभ्यर्थियों ने फर्जी जाति एवं निवास प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी प्राप्त कर ली थी। बेसिक शिक्षा विभाग ने इनका बिना सत्यापन कराए ही इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे दिया था। शिकायताें के बाद में जांच कराई गई, तो कई अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र फर्जी मिले, तो विभागीय अधिकारियों के हाथ पाव फूल गए। बीएसए ओपी राय ने इनके प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए बीईओ रमेश पंकज को जिम्मेदारी दी। सत्यापन में 46 अनुदेशकों के प्रमाण पत्र फर्जी मिले हैं। जांच के बाद फर्जी प्रमाणपत्र मिलने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सोमवार को 46 अनुदेशकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।