फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसी किशोरी की जिला अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव नयागांव में सोमवार को केरोसिन डालकर खुद को आग लगाने वाली शीलू (17) की सोमवार की रात जिला अस्पताल में मौत हो गई। बेटी की मौत से मां-बाप सदमे में है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव घर वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

नया गांव निवासी अरविंद पांडेय की पुत्री शीलू की सोमवार की शाम मां विमला से कहासुनी हो गई थी, जिससे नाराज उसने केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली थी। 70 प्रतिशत से ज्यादा झुलस चुकी शीलू को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान सोमवार की रात उसकी मौत हो गई। मां से कहासुनी पर बेटी द्वारा इतना बड़ा कदम उठाना लोगों के गले नहीं उतर रहा। बेशक यह शीलू की मौत तत्कालिक वजह हो, लेकिन इतना जरूर है वह पहले से किसी बात से आहत थी। मृतका के परिवार में मां-बाप के अलावा उसका 10 वर्ष का छोटा भाई हर्षित है। बताते हैं कि पिता अरविंद शराब और भांग का आदी है। अक्सर नशे में वह अपनी पत्नी विमला से मारपीट भी करता था। उसकी इस हिंसक आदत से मां-बेटी परेशान थे। ग्रामीणों की माने तो सोमवार की सुबह उसने किसी बात पर शीलू को भी पीटा था, जिसे लेकर वह क्षुब्ध थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें