फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत ....

विज्ञापन
विज्ञापन
बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

- चालक ने पहना था हेलमेट, बाल-बाल बचा
अमर उजाला ब्यूरो
निघासन। घर से जा रहे बाइक सवार दो लोगों को की पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर लोनियन पुरवा गन्ना क्रय केंद्र के पास बस ने टक्कर मार दी। इससे दोनों सवार गिरकर घायल हो गए। चालक ने हेलमेट पहना था, जिससे वह बाल-बाल बच गया। पीछे बैठे उसके बहनोई गंभीर घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, मंझगई पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

गांव सुजानपुर निवासी अंबरीश ने बताया कि लखहा निवासी 30 वर्षीय बहनोई सतीश के साथ पलिया गया था। साढे़ चार बजे अंबरीश हेलमेट लगाकर बाइक पर सतीश के साथ वापस आ रहा था। लोनियनपुरवा मोड़ के पास सामने से आ रही पलिया यूनियन की प्राइवेट बस ने बाइक को ओवरटेक किया। बस की साइड लगने से दोनों चालक गिर पड़े। हेलमेट की वजह से अंबरीश को मामूली चोटें आई, लेकिन सतीश ज्यादा घायल हो गया। अंबरीश मदद के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन उसकी मदद करने के लिए कोई आगे नहीं आया। लुधौरी निवासी सपा नेता निसार अहमद के पुत्र नौसाद ने सतीश को बाइक से अंबरीश के साथ सीएचसी पहुंचाया। यहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पलिया थाने की चौकी मझगईं पुलिस को फोन किया। मझगईं पुलिस ने बस को कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें