फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने वृद्घा को पीटकर किया लहूलुहान, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
11 एलकेएच 10
विज्ञापन


लीड
बदमाशों ने वृद्घा को पीटकर
किया लहूलुहान, गंभीर
सुबह पशुओं की देखरेख करने आए रिश्तेदार, तो हुई घटना की जानकारी
- कुछ भी नहीं बता पा रही मरणासन्न वृद्घा रामपति मिश्रा
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंद्राबाद।
नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी 93 वर्षीय वृद्धा रामपति मिश्रा के घर में मंगलवार की रात बदमाश घुस आए। महिला के जाग जाने पर बदमाश हमलावर हो गए। उन्होंने महिला पर लोहे के एंगिल और ईंट पत्थरों से हमलाकर उसे लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बदमाशों के हमले में मरणासन्न वृद्घा रामपति के पुत्र रजनीकांत ने बताया कि वह पत्नी और बच्चों के साथ शहर के मोहल्ला कंचनपुरी कॉलोनी स्थित अपने नवनिर्मित मकान पर थे। गांव में ही रह रहे रिश्तेदार रामचंदर से पशुओं आदि की देखभाल करने को कह आए थे। बुधवार की सुबह रिश्तेदार का फोन आया कि मंगलवार की रात बदमाशों ने मां को पीटकर पीटकर बेदम कर दिया है। वह कुछ भी बोल नहीं पा रहीं। रजनीकांत के अनुसार रिश्तेदार सुबह जब पशुओं को चारा आदि डालने गए तब मां को आंगन में लहूलुहान पड़ा पाया। इसके बाद गांव में भीड़ लग गई। वह भी मौके पर पहुंचा, जिसके बाद उन्हें निजी डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जिला अस्पताल में भर्ती मां कुछ भी बता नहीं पा रहीं, जिससे यह पता नहीं लग पा रहा है कि बदमाश घर में कैसे घुसे और क्या वारदात हुई।
विज्ञापन


बेरहमी से पीटा, फिर भी किसी को नहीं लगी भनक
वृद्घा को बदमाशों ने इतना पीटा कि उसके सिर, गर्दन, हाथ और पीठ पर चोटों के निशान हैं। इसके बाद भी गांव में किसी को भी भनक तक नहीं लगी। यह बात गले नहीं उतर रही है। आंगन में जिस स्थान पर वृद्घा पड़ी थी वहीं पर लोहे का एंगिल, ईंट और पत्थर मिलने से आशंका है कि बदमाशों ने इसी से बुजुर्ग महिला की पिटाई की।

तीन साल पहले भी हुई
थी इस घर में लूटपाट
वृद्घा के पुत्र रजनीकांत ने बताया कि तीन साल पहले 10 फरवरी 2015 को भी उनके घर में डकैत घुस आए थे और सभी को बंधक बनाकर लाखों रुपये के गहने और नकदी लूट ले गए थे। उस घटना के बाद से अभी तक वह लोग आर्थिक रूप से उबर नहीं पाए।

पुलिस कर रही संदिग्धों
की तलाश और पूछताछ
थाना नीमगांव के इंस्पेक्टर शमशेर बहादुर सिंह का कहना है कि अब तक मामले की तहरीर नहीं मिली है। वृद्घा की हालत गंभीर होने के कारण परिजन उनके इलाज में लगे हैं, जिससे उनसे पूरी जानकारी भी नहीं जुटाई जा सकी है। घटना को लेकर पुलिस संदिग्धों को चिन्हित कर रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है, लेकिन अभी घटना की वजह की बाबत कुछ कहा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन


सीओ-इंस्पेक्टर ने किया मौका मुआयना
सीओ मितौली प्रदीप सिंह और इंस्पेक्टर शमशेर बहादुर सिंह ने बुधवार की सुबह ही घटनास्थल का मौका मुआयना किया। साथ ही पड़ोसियों से घटना की बाबत जानकारी ली। हालांकि ग्रामीणों ने रात में किसी तरह के शोर शराबे अथवा चख होने की बात से इनकार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें