फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाडिय़ों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
सदर कोतवाली की एलआरपी चौकी क्षेत्र में भंसरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार शाम एक 30 वर्षीय युवक का शव झाड़ियों में बरामद हुआ। शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के शरीर पर गहरे जख्म हैं। परिवार वालों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

रविवार शाम पुलिस को भंसारिया क्रॉसिंग के पास झाड़ियों में एक युवक का शव होने की सूचना मिली। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि मृतक की पहचान आशीष मोदी(30) के रूप में हुई है। वह मूलत: झारखंड का रहने वाला है। कई सालों से शहर के मोहल्ला सरनापुरम में किराए पर रहकर फल, सब्जी का ठेला लगाकर गुजर-बसर कर रहा था। पुलिस के मुताबिक शव करीब पांच दिन पुराना लग रहा है। शव पर जो घाव हैं वह किसी जानवर के नोंचे जाने के प्रतीत हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी परिवारवालों ने तहरीर नहीं दी है। उधर मृतक की पत्नी उमा ने बताया कि उनके पति चार-पांच दिनों से गायब चल रहे थे। वह पति की तलाश कर रही थी। उसने पति की गुमशुदगी की तहरीर भी अभी पुलिस को नहीं दी थी। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उधर शव मिलने से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें