फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय को पुलिस ने जिला बदर किया

Sun, 05 Nov 2017 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
criminals
विज्ञापन
सिकरीगंज पुलिस ने शातिर बाइक लुटेरे संजय दुबे को जिला बदर करते हुए महराजगंज कोतवाली में दाखिल करा दिया है। अब गोरखपुर जिले की सीमा में दाखिल होने पर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। रोजाना महराजगंज के कोतवाली में उनको हाजिरी देनी होगी।
विज्ञापन


महादेव, बड़यापार गांव निवासी संजय पर कैंट थाने में सात से ज्यादा बाइक लूट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। मारपीट के मुकदमों के बाद ही उसे गुंडा घोषित किया गया था लेकिन फिर वह वाहन लूट की वारदात करने लगा। निकाय चुनाव के कारण पुलिस अब ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई कर रही है। पुलिस के रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने संजय को जिला बदर घोषित कर दिया। जिला बदर की सूचना पहले संजय के घर दी गई, लेकिन फिर उसे पकड़कर महराजगंज कोतवाली में दाखिल करा दिया गया।

सिकरीगंज इंस्पेक्टर रवींद्र पांडेय ने बताया कि जिला बदर घोषित होने पर संजय को महराजगंज कोतवाली में दाखिल करा दिया गया है। गोरखपुर की सीमा में दाखिल हुआ तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें