फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर की गई थी फूलकली की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गांव बाजूडीहा में पारिवारिक झगड़े के दौरान हुई बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गला दबने से मौत होने की बात कही गई है। पुलिस ने दंपति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी दंपति फरार है।
विज्ञापन

गांव बाजूडीहा निवासी विनोद कुमार का उसके परिवार के ही भागीरथ आदि से शुक्रवार की शाम जमीन को लेकर चल रहे विवाद में झगड़ा हो गया था। इस दौरान मारपीट में विनोद की मां फूलकली (65) की मौत हो गई थी। विनोद ने हमलावरों पर गला दबाकर अपनी मां की हत्या करने का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस धक्का-मुक्की के दौरान गिरने से मौत होने की बात कह रही थी। इस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबने से मौत होने की बात कही गई है। उधर पुलिस ने मृत बुजुर्ग महिला के पुत्र विनोद की तहरीर पर भागीरथ, उसकी पत्नी पुष्पा, पुत्र धीरेंद्र और वीरबली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर अशोक कुमार पांडेय ने बताया एसआई अनिल कुमार सैनी ने हत्यारोपी धीरेंद्र और वीरबली को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि भागीरथ और उसकी पत्नी पुष्पा फरार है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें