फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर बुजुर्ग महिला को पीटा, बेटियों से अभद्रता

Fri, 27 Jul 2018 12:31 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे गांव रंगीलानगर में पुश्तैनी मकान का निर्माण करा रही गांव निवासी 65 वर्षीय जाहिदा की कुछ लोगों ने घर में घुसकर जमकर पिटाई कर दी। मां को बचाने आईं उनकी दो बेटियों को भी जमकर मारा पीटा। पिटाई से पुत्री रेशमा गंभीर रूप से घायल हो गई, उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव रंगीलानगर निवासी जाहिदा ने बताया कि वह अपने पुश्तैनी पुराने मकान का निर्माण करा रहीं थीं। दोपहर करीब दो बजे पास के ही नियाज अहमद उर्फ मुन्ना, वफात, चौबे और मेराज अपने अन्य साथियों के साथ उसके घर में घुस आए। उनके पास लाठी-डंडे, धारदार हथियार और एक लाइसेंसी बंदूक थी। आरोप है कि घर में घुसते ही आरोपी कहा सुनी करने लगे। विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी। चीख पुकार सुनकर पुत्री तरन्नुम और रेशमा बचाने आई तो उसको भी मार पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि पुत्रियों से अश्लील हरकतें की। उनके कपड़े फाड़ दिए। रेशमा के पेट पर हमलावरों ने लात मार दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल लाई, जहां से डॉक्टर ने जाहिदा और उसकी पुत्री तरन्नुम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी, लेकिन रेशमा की हालत गंभीर होने पर उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि जाहिदा की तहरीर पर नियाज अहमद उर्फ मुन्ना, चौबे, वफात, मेराज आदि के खिलाफ बलवा, मारपीट सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें