पिपरी कोतवाली के लोधौर गांव में बुधवार को खेलने के दौरान बच्चों में विवाद हो गया। बात बच्चों के घर पहुंचे तो बड़े आपस में मारपीट कर बैठे। मामले में चार लोग जख्मी हुए है। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।
लोधौर गांव निवासी सूरज और किशन बुधवार की दोपहर गोली खेल रहे थे। इस बीच किशन का भाई शुभम पहुंचा और किशन को पीटने लगा। मौके पर रहे लोगों ने मामला शांत कराया। बच्चों ने घर जाकर झगड़े की बात बताई तो एक पक्ष के लोगों ने कुद्दर पुत्र झुरई को पीटने लगे।
पिता को पिटता देख राजेश, उसकी पत्नी ननकी, चचेरा भाई सुरेश बचाने पहुंचा तो उन्हे भी पीटा गया। चीख-पुकार पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने मामला शांत कराया। घायलों ने थाने जाकर नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर सभी को पीएचसी चायल इलाज के लिए भेजा। यहां कुद्दर की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।