फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में कूदे युवक का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

रवही पुल से नदी में छलांग लगाने वाले सदर कोतवाली के गांव मैनहा निवासी युवक का शव पुलिस ने तीसरे दिन नदी से बरामद कर लिया है। शव मिलने से उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बता दें कि 14 सितंबर शाम सदर कोतवाली के गांव मैनहा निवासी दयाराम का पुत्र प्रेम शंकर(22) अपनी पत्नी कांती देवी के साथ अपने भाई की ससुराल समरदा गया था। वापस लौटते समय प्रेमशंकर ने पीलीभीत-बस्ती हाईवे स्थित रवही पुल पर अपनी पत्नी को कहा कि उसकी चप्पल गिर गई है और बाइक खड़ी कर चप्पल उठाने की बात कहकर नदी में छलांग लगा दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से प्रेमशंकर की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था। शनिवार सुबह कुछ लोगों ने प्रेमशंकर का शव 26 नंबर स्थान के निकट नदी में उतराते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाला। सदर कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि प्रेमशंकर का शव नदी से बरामद कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर में कूदी विवाहिता का दूसरे दिन भी नहीं चला पता
धौरहरा खीरी। टहरा पुल पर बाइक रुकवाकर नहर में कूदी विवाहिता का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चल सका है।
शारदानगर चौकी क्षेत्र के सुहेला गांव निवासी दिनेश वर्मा की ससुराल थाना सिंगाही के गांव तकियापुरवा में है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे दिनेश अपनी पत्नी सुदेवी वर्मा(22) को विदा कराकर बाइक से घर वापस लौट रहा था। रास्ते में पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। पति दिनेश वर्मा के मुताबिक शाम करीब छह बजे जब वह टाहरा पुल के पास पहुंचा तो पत्नी ने यह कहकर बाइक रुकवाकर कहा कि उसे शौच जाना है। उसके बाइक रोकते ही सुदेवी ने नहर में छलांग लगा दी थी। सूचना पर पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को नहर में उतारकर तलाश कराई, लेकिन अंधेरा होने के कारण आधे घंटे बाद सर्च अभियान बंद कर दिया गया। शनिवार को पुलिस ने फिर गोताखोर नहर में उतारे और उसकी खोजबीन की। एसओ बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि विवाहिता की तलाश कराई जा रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें