फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के माल समेत तीन शातिर युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

निघासन (लखीमपुर खीरी)। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन शातिर युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए मोबाइल, नकदी और सोलर प्लेट समेत कई अन्य सामान बरामद करने का दावा किया है। मंगलवार को गिरफ्तार तीनों आरोपियों का पुलिस ने चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसओ अजय यादव ने बताया कि दरोगा शंखधर भट्ठ, राकेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। मंगलवार सुबह करीब सवा तीन बजे पुरैना जाने वाले रपटा पुल के पास पांच लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने संदिग्ध दिखने पर घेरा बंदी कर पकड़ने की को शिश की तो आरोपी भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर सुनील उर्फ मंगा, सुखलाल उर्फ ठाकुर, हेतराम निवासी पुरैना को दबोच लिया, जबकि उसके साथी धरम सिंह और रोशन फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशान देही पर पहली सितंबर की रात गांव चूरा टांडा निवासी जसवीर सिंह के घर से चोरी हुआ मोबाइल, नकदी के अलावा एक पेचकश, दो सौ रुपये नकदी, दो मोबाइल फोन, सोलर पैनल बरामद किया है। पकड़े गए चोरों ने गांव बिहारी पुरवा निवासी दिलीप यादव के घर में लगे बैट्रा की चोरी करने की बात भी स्वीकार की है। एसओ ने बताया कि फरार धरम सिंह ने बैट्रा बेचा है। पुलिस को उसकी तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें