फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

280 लीटर कच्ची शराब बरामद, सात लोग दबोचे

Thu, 15 Oct 2015 11:51 PM IST
निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम निघासन लव कुमार के नेतृत्व में आबकारी विभाग और पुलिस टीम ने सिंगाही और धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में छापा मार कर सात लोगों के पास से 280 लीटर कच्ची शराब बरामद की। 2400 किलो लहन के साथ 11 शराब भट्ठियां नष्ट कर दीं। इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक दिलीप वर्मा ने बताया कि एसडीएम लवकुमार और सीओ मोहम्मद इब्राहिम के नेतृत्व में सिंगाही के सिहौंना, नौबना, करदहिया, सिंगहा कलां, सिंगहा खुर्द के अलावा ढखेरवा खालसा, घनश्याम पुरवा, प्रीतम पुरवा, सहतेपुरवा, पढ़ुआ, बोकरिहा,  तेलियार, कटहा धौरहरा कोतवाली के माथुरपुर, सुजानपुर, पचासा, अभयपुर, कफारा आदि गांवों में छापामारी की गई। इस दौरान भारी मात्रा में लहन नष्ट किया गया। 11शराब की भट्ठियां धधकती पाई गई उन्हें नष्ट किया गया। इस दौरान टीम ने ढखेरवा खालसा की सुआलली, मिहीलाल, उर्मिला देवी, माथुरपुरवा निवासी सोहन,  शंकर समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। महिलाओं को जमानत पर रिहा कर दिया गया। टीम के अभियान से कच्ची शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें