फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों के माल सहित एसएसबी ने दो कैरियरों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
16 एलकेएच 401
विज्ञापन


एसएसबी ने लाखों के माल
सहित दो कैरियरों को दबोचा
गौरीफंटा। भारत से तस्करी कर नेपाल ले जाया जा रहा लाखों का माल एसएसबी ने बरामद किया है। साथ ही दो नेपाली कैरियरों को भी दबोचा है। बरामद माल को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

गौरीफंटा के सहायक कमांडेंट विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार को सूत्रों से जानकारी मिली थी कि लाखों रुपये का भारतीय सामान तस्करी कर नेपाल ले जाया जा रहा है। जिसके बाद उन्होंने जवानों को खुलासे के लिए लगा दिया था। पता चला कि कुछ तस्कर पिलर संख्या 170 एफ के पास माल नेपाल ले जाने की फिराक में हैं। नदी घाट पहुंची पेट्रोलिंग टीम को मौके से दो कैरियर मिले, जिनके पास से बोरे में लाखों रुपये का जूता, चप्पल, सैंडिल, हार्डवेयर का सामान, मोबाइल पार्ट, कपड़ा आदि मिला। इंस्पेक्टर अभय कुमार यादव ने बताया कि बरामद माल का सीजर बनाकर पलिया कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें