फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा कारोबारियों से संलिप्तता के आरोप में सिपाही सस्पेंड

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

शहर में सट्टे का कारोबार पुलिस के संरक्षण में बड़े पैमाने पर हो रहा है। एसपी ने सट्टा कारोबारियों को संरक्षण देने के आरोप में मिश्राना पुलिस चौकी के एक सिपाही को शुक्रवार की रात सस्पेंड कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई के बाद से अवैध कारोबार में लिप्त अन्य पुलिसकर्मियों में हड़कंप की स्थिति है।
शहर में सट्टे का कारोबार अर्से से फलफूल रहा है। शहर की पुलिस चौकी मिश्राना, संकटा देवी और जेल गेट चौकी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सट्टा होता है। हालात यह हैं कि लोग खुलेआम मेज कुर्सी लगाकर सट्टे का कारोबार करते हैं। पुलिस इक्का-दुक्का छोटे तबके के सटोरियों के पास सट्टा पर्ची और 100-200 रुपये की रकम बरामद दिखाकर उन्हें गिरफ्तार कर कागजी कोरम पूरा कर लेती है। हकीकत यह है कि बड़े सट्टा कारोबारियों पर पुलिस संरक्षण होने के कारण हाथ नहीं डालती।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने शिकायत मिलने पर मामले की जांच सीओ सिटी से कराई थी। इसके बाद मिश्राना पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही भोला वर्मा को सट्टा कारोबारियों को संरक्षण देने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। इससे सट्टा कारोबार में संलिप्त अन्य पुलिसकर्मियों में हड़कंप की स्थिति है। सदर कोतवाल दीपक शुक्ला ने सट्टा कारोबारियों को संरक्षण देने के आरोप में सिपाही के सस्पेंड होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें