फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में बैग से नगदी व जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस में बैग से नगदी और जेवर चोरी
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। रोडवेज बस में सफर करने वाले दंपति के बैग से चोरों ने नगदी और जेवर चोरी कर लिए।
उत्तराखंड के रुड़की निवासी राकेश शर्मा पुत्र दीपचंद शर्मा अपनी पत्नी शारदा और तीन बच्चों के साथ रोडवेज बस से दिल्ली जा रहे थे। हाईवे पर स्थित एक होटल पर चालक ने बस को रोक दिया। बस से उतरकर सभी यात्री होटल पर खाना खाने और चाय पीने लगे। इसी दौरान बस में चोर चढ़े और राकेश शर्मा के बैग में से पांच हजार रुपये की नगदी और उसकी पत्नी की सोने की चेन और अंगूठी चोरी कर ले गए। पीड़ित दंपति राकेश शर्मा व उसकी पत्नी बस में चढ़े तो बैग खुला होने पर शक हुआ। बैग खोलकर देख तो उसमें से नगदी व जेवर गायब मिले। घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें