फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगाकर पोल्ट्री फार्म से हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। पलिया रोड स्थित एक पोल्टी फार्म पर शनिवार की रात चोरों ने नकब लगाकर अंदर घुस गए। चोर इनवर्टर- बैटरी सहित करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं। पोल्टी फार्म स्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी रफीक भुट्टो ने बताया कि उनका पोल्ट्री फार्म टांडा क्रेशर के पास है। रोज की भांति वाह फार्म में ताला लगाकर चले गए थे। सुबह आकर देखा तो दीवार के पीछे नकब लगी थी। अंदर गए तो देखा कि उसमें रखा इंवर्टर-बैटरी सहित अन्य सामान गायब था। करीब हफ्ते भर पहले रामगोपाल के पालेसर से चोर इनवर्टर-बैटरी और एक क्विंटल चावल, आटा, दो क्विंटल चावल, 20 किलो सरसों का तेल नकब लगाकर चुरा ले गए थे। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। प्रभारी निरीक्षक अमित दुबे का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें