लखीमपुर खीरी। दुधवा नेशनल पार्क में चीतल का शिकार करने का प्रयास करते एक शिकारी को दबोच लिया। जिसे जंगल में अवैध घुसपैठ, आग जलाने और शिकार का प्रयास करने के मामले जेल भेजा गया।
दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक महावीर कौजलगि ने बताया कि पार्क के वनकर्मियों ने जंगल गश्त के दौरान दुधवा रेंज की सौनहा बीट में असलहे समेत गौरीफंटा थाना क्षेत्र के सिकलपुरवा गांव निवासी कढ़ेराम पुत्र बहादुर को अवैध असलहे समेत उस समय गिरफ्तार किया जब वह जंगल में आग जलाकर और खाबड़ लगाकर चीतल के शिकार का प्रयास कर रहा था। उसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस काट कर जेल भेज दिया गया।