फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिकोलिया बाजार में दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगापुर। त्रिकोलिया बाजार में सोमवार की शाम मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिससे बाजार में भगदड़ मच गई। एक पक्ष ने गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप दूसरे पक्ष पर लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के साथ ही अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम गांव गदनियां निवासी बीडीसी सदस्य संदीप सिंह अपने दो साथियों के साथ दवा लेने गए थे। उनका आरोप है कि एक व्यक्ति अपनी बाइक पर बैठकर सब्जी खरीद रहा था। जब गाड़ी हटाने को कहा तो उसने बाइक नहीं हटाई। जिस पर उन्होंने खुद उसकी बाइक हटाने की कोशिश की तो उक्त व्यक्ति ने गाली-गलौज शुरू कर दी। संदीप ने अपने चचेरे भाई प्रीतपाल सिंह को फोन पर बात बताई। इस पर प्रीतपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव करने लगे। आरोप है कि इस दौरान प्रीतपाल की उक्त व्यक्ति ने दाढ़ी पकड़ ली और उसको उखाड़ने का प्रयास करने लगा, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। लोगों की भीड़ जुट गई। कई बार यूपी 100 को फोन लगाने के बाद भी कोई नहीं आया। लगभग तीन घंटे बाद पुलिस पहुंची। एक पक्ष ने मारपीट, गाली-गलौज और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की तहरीर पुलिस को दी है।

प्रीतपाल की तहरीर पर मुकेश भास्कर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- आदर्श कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना संपूर्णानगर।

मेरी गाड़ी किनारे थी। संदीप मेरे ऊपर गाड़ी चढ़ाए दे रहा था। विरोध किया तो गाली-गलौज पर उतारू हो गया। कुछ लोगों के आने पर बीच बचाव हुआ। दाढ़ी पकड़ने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुकेश भास्कर आरोपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें