मोहम्मदी। बाघ और जंगली जानवरों की मॉनीटरिंग के लिए जंगल में लगाए गए तीन कैमरा चोरी हो गए। महेशपुर रेंज के इसी बीट के वन रक्षक की तहरीर पर कैमरे चोरी का मामला कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया है।
मालूम हो कि 29 मार्च को रात महेशपुर वीट में आरक्षित वन दक्षिण कठिना नदी 12/13 उत्तर कठिना 14वीं में वन्य जीव निगरानी को लेकर लगे तीन सीसीटीवी कैमरे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले जाने पर बीट के वन रक्षक श्याम किशोर शुक्ला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सात दिन बाद मामला दर्ज कर घटना की विवेचना चौकी प्रभारी रेहरिया उग्रसेन को सौंपी है। ब्यूरो