फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में बड़े भाई को पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। क्षेत्र के गांव पुनर्भग्रंट में शुक्रवार सुबह दो भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर लाठी से वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस उसे सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रधान पति की तहरीर पर पुलिस ने हत्या आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस घटना के बाद फरार हुए आरोपी की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

नगर से सटे गांव पुनर्भूग्रंट की गुप्ता कॉलोनी में सगे भाई गंगाराम (48) और मुरारी (46) एक साथ रहते थे। दोनों अविवाहिता थे। उनके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। मजदूर करके गुजारा कर रहे थे। गुरुवार की रात से ही किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। शुक्रवार की सुबह फिर किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। गांव वालों का कहना है कि थोड़ी देर बाद दोनों मकान के अपने-अपने हिस्से में ताला लगाकर चले गए। घर से करीब 70 मीटर की दूरी पर अलीगंज मार्ग पर पुनर्भूग्रंट मोड़ के निकट पुलिया के पास सुबह सात बजे के करीब दोनों में फिर मारपीट होने लगी। गांव वालों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि रोज की मारपीट थी। सभी ने यही सोचा कि मारपीट कर थक जाएंगे तो शांत हो जाएंगे, लेकिन छोटे भाई मुरारीलाल ने लाठी से गंगाराम के सिर पर वार कर दिया। इससे गंगाराम अचेत होकर गिर गया। उसके गिरते ही मुरारी मौके से भाग निकला। ग्राम प्रधान पति वशीउल्ला खां की सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस गंगाराम को उठाकर सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रधान पति की तहरीर पर पुलिस ने मुरारीलाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

भाइयों में झगड़े की कोई वजह नहीं थी। नशे की हालत में वह अक्सर मारपीट करते रहते थे। सिर पर चोट लगने से मौत हो गई है। मृतक के परिवार में कोई न होने की वजह से प्रधानपति की तहरीर पर मुरारी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी भाई की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूनम, एसपी



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें