फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप पुल से टकराकर खाई में गिरी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। तिकुनियां से बहराइच लौट रही पिकअप शनिवार रात कफारा गांव के पास अनियंत्रित होकर पुल से टकराकर खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा रात करीब दो बजे हुआ। बहराइच जिले के थाना मोतीपुर क्षेत्र के गायघाट निवासी रामप्रसाद के बेटे पवन कुमार की बरात शनिवार को तिकुनियां गई थी। बरात में गए डीजे और बैंड के 12 मजदूर द्वाराचार कराने के बाद वापस गायघाट जा रहे थे। कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के कफारा गांव के पास पिकअप पुल से टकराकर अनियंत्रित होकर पानी भरी खाई में जा गिरी, जिससे पिकअप पर सवार सुब्बा (30) और सिराज (32) पिकअप में लदे जेनरेटर के नीचे दब गए, जिन्हें गंभीर हालत में कफारा चौकी प्रभारी लाल बहादुर मिश्रा ने सीएससी रमिया बेहड़ भेजा, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने सुब्बा को मृत घोषित कर दिया, जबकि सिराज की हालत नाजुक बनी हुई है। अन्य 10 मजदूरों को मामूली चोटें आईं हैं, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल
धौरहरा। लखीमपुर से लखन पुरवा गांव आ रही बाइक में कार की टक्कर हो गई। हादसे में बिना हेलमेट बाइक पर सवार आर्यन (15) पुत्र जयप्रकाश, सोबरन (54) निवासी लखनपुरवा और अनुराग 15 पुत्र सत्य प्रकाश निवासी ओरी पुरवा थाना निघासन घायल हो गए। घायलों को रमियाबेहड़ सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें