फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 से अधिक दुर्लभ तोतों के साथ पकड़े गए तीन पक्षी तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

तीन हजार दुर्लभ तोतों के साथ पकड़े गए तीन पक्षी तस्कर
वन विभाग ने कोर्ट के आदेश पर तोतों को खुले आसमान में आजाद किया
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन वन कर्मियों की टीम ने बुधवार सुबह तीन पक्षी शिकारियों धर दबोचा। इनके पास पांच बक्सों में तीन हजार से अधिक तोते बरामद हुए हैं। यह तोते उत्तराखंड के खटीमा और पीलीभीत के जंगल किनारे धान के खेतों से पकड़कर बोलेरो मैक्सी कैब जीप में भरकर इन्हें बिक्री करने लखनऊ ले जा रहे थे। इस दौरान तस्करों का पीछा कर रही वन विभाग की टीम ने महुरैना बीट जंगल से गुजरे रोड पर बोलेरो घेरकर तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन प्रशासन को मंगलवार शाम मुखबिर से सूचना मिली कि पीलीभीत और खटीमा के शिकारी तीन से चार प्रजातियों के तोतों का अवैध अभिवहन किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर उप-निदेशक बफरजोन डॉ. अनिल कुमार पटेल ने रेंजर पलिया और उनकी टीम को पक्षी तस्करों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। बफरजोन पलिया वन विभाग की टीम में शामिल रेंजर पलिया दिनेश बड़ोला, वन दरोगा बिजेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह आकाश खरवार आदि ने रात लगभग दस बजे मैलानी रेंज के महुरैना वन ब्लाक में बोलेरो की घेराबंदी कर तीन तस्करों को तीन हजार से अधिक तोतों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। यह शातिर तस्कर वन कर्मियों को धोखा देने के लिए लगातार रास्ता बदल रहे थे।
विज्ञापन

पूछताछ में इन तस्करों ने बताया कि उन्होंने ये तोते उत्तराखंड खटीमा और पीलीभीत जंगल से सटे धान के खेतों से पकड़े हैं और वे इन्हें बिक्री के लिए लखनऊ लेकर जा रहे थे। इसमें पीलीभीत निवासी पक्षी तस्कर सनी ने वन विभाग टीम को यह भी बताया कि इससे पहले भी तोतों की तस्करी के आरोप में उसे शाहजहांपुर में भी पकड़ा जा चुका है।
दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन टीम के हत्थे चढ़े तीनों पक्षी तस्कर सनी पुत्र जंगबहादुर, पीलीभीत, राकेश पुत्र बल्देव और बिल्शम पुत्र रामलाल खटीमा के निवासी हैं। वन विभाग ने तीनों के विरूद्ध वन्यजीव संरक्षण के तहत मुकदमा दर्ज कर इनका चालान भेज दिया गया। सीजेएम अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया है। कोर्ट के आदेश पर बरामद हुए तोतों को दुधवा के निकट पलिया रेंज जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन उप-निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि खटीमा और पीलीभीत के तीन पक्षी तस्करों को तीन हजार से अधिक तोतों के साथ गिरफ्तार किया गया है। तीनों तस्करों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान काट कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि वन्यजीवों के अवैध व्यापार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें