फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप्रदायिक टकराव मामले में एसओ सस्पेंड किए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज/मैलानी (खीरी)।
विज्ञापन

पुलिस ने थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी कुकरा केे मूड़ा खजुहा गांव में प्राचीन देवस्थल कुआं व जगत निर्माण को लेकर दो समुदायों के बीच हुए विवाद में 26 लोगों को नामजद करते हुए 80-85 अन्य के खिलाफ असलहों और हथियारों से लैस होकर हमला करने, बलवा आदि संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान भेजा, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। जाने जाने वालों में कमरुद्दीन पुुत्र रहमुल्ला, ताज मोहम्मद पुत्र शहाबुुद्दीन, मानुद पुत्र जीशान, रहीसुद्दीन पुत्र कमरुद्दीन, रहीमुद्दीन पुत्र अमरुद्दीन निवासी मूड़ा और विजारत पुत्र सरताज निवासी कुकरा शामिल हैं।

नवागत एसओ ने संभाला कार्यभार
मैलानी। कार्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित किए गए मैलानी एसओ ऋषि देव सिंह के स्थान पर स्थानांतरित होकर आए इंस्पेक्टर संजय त्यागी ने यहां पहुंचकर एसओ का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने गांव के हालात का जायजा लिया और दोनों पक्षों के लोगों से मुलाकात कर उन्हें सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


मूड़ा गांव में पटरी पर लौटी जिंदगी बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)।
मैलानी थाना क्षेत्र के मूड़ा (खजुहा) गांव में गुरुवार की शाम हुए सांप्रदायिक टकराव से बवाल हो गया था। डीएम आकाशदीप और एसपी डॉ. एस. चन्नप्पा ने घटना की सूचना मिलते ही पूरी कमान अपने हाथों में ले ली थी। तहसील गोला के अधिकारियों और सर्किल के सभी थानों की पुलिस और पीएसी को लगाकर कुछ घंटों में ही स्थिति को काबू में कर लिया था। शनिवार को गांव में जिंदगी पूरी तरह से पटरी पर लौट आई। घरों में डरे सहमे बैठे लोग शनिवार सवेरे खेतों में काम पर निकले, महिलाओं ने घरों के चूल्हे जलाए और खाना बनाया। हालांकि पुलिस और पीएसी बल आज भी गांव में मुस्तैदी से तैनात रहा। प्रस्तुत है लाइव रिपोर्ट:
विज्ञापन


दूसरे दिन भी पहुंचे विधायक, की शांति की अपील
विधायक रोमी साहनी दूसरे दिन भी शनिवार को गांव पहुंचे और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने हिंदू और परिवारों से मुलाकात की और सभी से शांति बनाए रखने की अपील की। इसके बाद विधायक पड़ोस के गांव हजरतपुर, फरेंदा आदि के लोगों से मिलकर शांति की अपील करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें