फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई चौकी इंचार्ज बदले आठ दरोगाओं को मिली तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जिले की कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए गुरुवार की रात एसपी ने बड़े पैमाने पर चौकी इंचार्जों के तबादले किए हैं। इसके अलावा पुलिस लाइंस में प्रतीक्षारत आठ दरोगाओं को विभिन्न थानों में तैनाती दी है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि चौकी प्रभारी बिजुआ उमाशंकर त्रिपाठी को रिवर्ट कर थाना भीरा, चौकी प्रभारी उचौलिया मनोज कुमार को चौकी प्रभारी बिजुआ बनाया है। थाना मैगलगंज से एसआई शिवकुमार सिंह को चौकी प्रभारी उचौलिया के पद पर भेजा है। चुनाव प्रकोष्ठ से कल्लू सिंह को चौकी प्रभारी नकहा, चौकी प्रभारी कस्बा गोला आशुतोष त्रिपाठी को चौकी प्रभारी मढ़िया बाजार, चौकी प्रभारी मढ़िया बाजार भानु प्रकाश उपाध्याय को चौकी प्रभारी कस्बा गोला बनाया है। थाना गोला से धर्मेंद्र यादव को थाना मितौली, चौकी प्रभारी अलीगंज को थाना फूलबेहड़, हर्षित कुमार सिंह को फूलबेहड़ से चौकी प्रभारी अलीगंज के पद पर भेजा है। रामसिंह यादव को चौकी प्रभारी कफारा से हटाकर कोतवाली सदर, थाना फूलबेहड़ से आशीष कुमार को चौकी प्रभारी कफारा, थाना सिंगाही से भभूति यादव को थाना तिकुनियां, खीरी से हंसमती और पुलिस लाइंस से केके यादव को कोतवाली सदर भेजा है। मिश्राना चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह अभ महेवागंज चौकी प्रभारी होंगे। महेवागंज चौकी प्रभारी फूलचंद को इसी पद पर पुलिस चौकी खमरिया भेजा है। खमरिया चौकी प्रभारी अनिल पांडेय अब चौकी प्रभारी मिश्राना होंगे। एसएसआई निघासन को चौकी अमीरनगर का प्रभारी बनाया गया है। चौकी प्रभारी अमीरनगर को कन्हैया भट्ट को थाना मोहम्मदी भेजा है। थाना भीरा से एसआई शंखधर भट्ट को थाना तिकुनियां, कोतवाली तिकुनियां से परमात्मादीन को कोतवाली सदर, थाना ईसानगर से नरेश कुमार को थाना गोला, पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत एसआई मोहम्मद रफीक को थाना निघासन, शिवप्रसाद को महिला थाना, आदित्यनाथ को ईसानगर, चमनलाल को भीरा, रामकरन को फूलबेहड़, वावजी को सिंगाही, अशोक त्रिपाठी को पुलिस लाइन से थाना खीरी, सुंदरलाल को कोतवाली गोला भेजा है।
विज्ञापन

00000000000000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें