फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने जेवरात निकालकर संदूक घर के बाहर फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन

चोरी की घटनाओं का वर्कआउट करने में नाकाम पुलिस को चोरों ने बृहस्पतिवार रात एक बार फिर चुनौती दे डाली। अहीरटोला मोहल्ले के व्यक्ति के घर में घुसे चोर संदूक उठा ले गए। संदूक में जेवरात और नकदी थी। बाद में इन लोगों ने माल निकाल कर संदूक घर के बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन

अहीरटोला मोहल्ला निवासी ओमपाल सिंह के घर में चोरी गुरुवार रात में करीब दो बजे हुई। गृहस्वामी धार्मिक यात्रा पर हरिद्वार गया था। घर में उसके बेटी और बच्चे थे। देर रात दरवाजा बंद कर बच्चे बरामदे में सो गए। सुबह जागने पर बेटी ने दरवाजा खुला पाया। कमरे में रखा संदूक भी गायब था। भनक लगते ही आसपास के लोग भी ओमपाल के घर पहुंचे। बेटी ने अपने पिता को भी कॉल कर घर में चोरी से अवगत करा दिया। मोहल्ले के लोगों ने खोजबीन की तो खाली संदूक घर के पिछवाड़े खाली पड़ा मिला। गृहस्वामी के बच्चों का कहना है कि संदूक में सोने की चेन, सोने की देे अंगूठी, चांदी की पायजेब और 20 हजार रुपया नकद रखे थे। चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में अब तक तहरीर नहीं दी है। गृहस्वामी की बेटी का कहना है कि देर शाम तक उसके पिता के लौटने पर ही तहरीर दी जाएगी। बता दें कि पिछले दो-तीन महीनों से चोरी की कई बड़ी घटनाएं हुई लेकिन पुलिस अब तक किसी भी घटना का वर्कआउट नहीं कर पाई है। इससे चोरों के हौसले भी बुलंद हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें