फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती दो बच्चों की मौत

Mon, 04 Dec 2017 11:45 PM IST
  अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
विज्ञापन
ब्लड बैंक
विज्ञापन
खून की कमी से नाजिरा तो सीमा ने तोड़ा बुखार से दम
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती दो बच्चों की सोमवार को मौत हो गई। इसमें से एक बच्चा आईसीयू और दूसरा बच्चा वार्ड में भर्ती था। एईएस पीड़ित दो बच्चे आईसीयू में और डायरिया पीड़ित दो बच्चे बच्चा वार्ड में भर्ती हैं।
विज्ञापन

बच्चा वार्ड में भर्ती बुखार पीड़ित सीमा(7) पुत्री पुरुषोत्तम निवासी लहरपुर, लक्ष्मी(7) पुत्री अनुज कुमार निवासी ईसानगर और निघासन के त्रिलोकपुर निवासी दुबेराम का पुत्र अमरजीत (3) को एईएस के कारण रविवार को आईसीयू वार्ड में भर्ती किया था। इसमें सीमा की सोमवार को मौत हो गई। जबकि अन्य दोनों भर्ती बच्चों का इलाज चल रहा है। उधर रविवार को बच्चा वार्ड में खून की कमी से भर्ती हुई तीन माह की नाजिरा पुत्री इकराम अहमद निवासी धौरहरा की भी मौत हो गई। जबकि सोमवार को डायरिया पीड़ित जुड़वा तीन माह के राम और श्याम पुत्र रामजी निवासी तुलसीपुरवा फूलबेहड़ को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें