फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी पुलिस ने तीन शातिर वन अपराधी दबोचे

विज्ञापन
चाोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बेलरायां (लखीमपुर खीरी)। बेलरायां चौकी पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर रविवार की रात तीन शातिर वन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों पर वनविभाग के 15-15 मामले दर्ज हैं। तीनों काफी समय से फरार चल रहे थे। चौकी पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। चौकी प्रभारी हरीश गंगवार ने बताया की रविवार की रात उन्होंने सिपाही रविशंकर कुमार, योगेश तोमर, मोहित कुमार और कुलदीप सिंह के साथ ग्राम हरबक्सापुरवा, तकियापुरवा और कुशाही में छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने हरबक्शाहपुरवा निवासी पपला, ग्राम तकियापुरवा निवासी छोटकन्ना और सतीश को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी शातिर वन अपराधी हैं। तीनों के खिलाफ 15-15 मामले दर्ज हैं। आरोपी कई सालों से फरार चल रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें