फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलगाड़ी में घुसी बाइक, इलाज के दौरान एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया-निघासन रोड पर रपटा पुल के पास बाइक सवार एक खड़ी बैलगाड़ी में जा घुसा। हादसे में गंभीर घायल एक युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अचानक हुई युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

पलिया निघासन रोड पर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोठिया निवासी सोहनलाल का 42 वर्षीय पुत्र अमरीका प्रसाद अपने साथी 21 वर्षीय अरविंद कुमार के साथ अपनी रिश्तेदारी में हो रही शादी में शामिल होने जा रहे थे। बाइक चला रहा अमरीका हेल्मेट नहीं लगाए हुए था। बताया जाता है कि अभी वह पलिया निघासन रोड पर बेला कलां के पास पहुंचे ही थे कि तभी रपटा पुल के पास उनकी बाइक एक बैलगाड़ी में जा घुसी। दुर्घटना में चालक व सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में लाकर भर्ती कराया गया। अमरीका की हालत गंभीर होेने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लखीमपुर से घायल को यहां से लखनऊ के लिये रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान अमरीका की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें