फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधवा में पेड़ काट रहा युवक गिरफ्तार, साथी फरार

Thu, 02 Aug 2018 11:50 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
police arrest
विज्ञापन
दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के जंगल में चोरी से सागौन के पेड़ को काटकर बोटा बना रहे एक लकड़हारे को बेलरायां पार्क कार्यालय की मानसून पेट्रोलिंग टीम ने दबोच लिया, जबकि उसका साथी मौके से भागने में सफल रहा। टीम ने मौके से दो बोटा लकड़ी बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर रमेश कुमार पांडेय ने बताया कि बुधवार रात बेलरायां रेंज के वन दरोगा अजीत सिंह, वन दरोगा सुभाष, वन्यजीव रक्षक शोभाराम तिवारी आदि गश्त पर थे। पार्क के मौरनिया वनबीट के कक्ष संख्या आठ में चोरी से एक सागौन का पेड़ काटकर लकड़ी का बोटा बना रहे गांव तकियापुरवा निवासी कमाल पुत्र अहमद को दबोच लिया, जबकि उसका साथी छुटकवा मौके से भाग निकला। टीम ने मौके से दो बोटा और एक आरा बरामद किया है। वनविभाग ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया है। पकड़ा गया आरोपी इससे पहले भी वन अपराध के मामलों में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें