फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ा में करंट से किशोरी की मौत

Thu, 02 Aug 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परिवार में मातम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सांथा। बखिरा क्षेत्र के साड़ा गांव में गुरुवार की सुबह करंट से किशोरी की मौत हो गई। इससे परिजनों में हाहाकार मच गया। दोपहर मेें उसको सुपुर्देखाक कर दिया गया।
विज्ञापन


साड़ा गांव निवासी अब्दुर्रहमान पुत्र मुमताज की पुत्री शबनम (12) गुरुवार की सुबह घर में लगे स्विच बोर्ड को चालू कर रही थी। बोर्ड में करंट उतरने से शबनम उसकी चपेट में आ गई और अचेत होकर गिर गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई।

परिवार में मातम छा गया। शबनम की मां जायदा खातून ने बताया कि पंखा चलाने के लिए शबनम स्विच को ऑन कर रही थी। उसी दौरान करंट की चपेट में आ गई। शबनम की मौत से जायदा खातून का रो-रो कर बुरा हाल था। गांव का हर कोई इस घटना से गमगीन था। परिजनों ने दोपहर बार किशोरी का सुपुर्देखाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें