फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों में कहर बनकर टूटी बारिश

विज्ञापन
चार घरों में कहर बनकर टूटी बारिश - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

दो दिनों से तेज हवाओं के साथ हो रही बरसात चार घरों में कहर बनकर टूटी। दीवा गिरने से दो बच्चों समेत चार लोगों ने दम तोड़ दिया। तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा कई अन्य गांवों में बरसात से दीवारों के गिरने से कई मवेशी भी मर गए।
फरधान। रुकुंदीपुर गांव के सुनील के लिए बारिश शुक्रवार की अलसुबह दुखों की बाढ़ लेकर आई। रात भर बारिश से भीगी कच्ची दीवार सुबह अचानक भरभरा कर ढह गई। इससे दीवार पर पड़े छप्पर के नीचे सो रहे उसके चार बच्चे मलबे में दब गए। लोगों ने आनन-फानन में चारों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने उसके 10 वर्षीय पुत्र विमलेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि मलबे में दबकर पुत्र अनुराग और दो पुत्रियां विनीता और भूमिका भी घायल हो गई। जिसमें दोनों बालिकाओं की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। विमलेश कक्षा 6 का छात्र था। मलबे में दबकर एक बकरी की भी मौत हो गई। लेखपाल जसकरनलाल वर्मा ने घटना की रिपोर्ट बनाकर तहसील प्रशासन को सौंप दी है।
विज्ञापन

मैगलगंज। थाना क्षेत्र के कन्हैयागंज गांव में शुक्रवार 11 बजे सुबह लघुशंका करने गए वृद्ध की दीवार के मलबे में दबकर मौत हो गई। कन्हैयागंज गांव में सुबह खाना खाने की तैयारी कर रहे 60 वर्षीय रामचरन घर के बाहर एक दीवार के किनारे पेशाब करने गए थे, इसी बीच कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। इसके मलबे में रामचरन दब गया। चीख पुकार सुनकर परिवारवाले और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उसे निकालने का प्रयास किया लेकिन कुछ देर बाद ही रामचरन ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पाकर तहसीलदार मितौली लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर मुआवजे के लिए जिला प्रशासन को अपनी रिपोर्ट भेज दी।
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के परसादपुर गांव में कच्ची दीवार गिरने से छप्पर के नीचे चारपाई पर सोये 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अहिबरनलाल रैदास का बेटा रामजी घर के सामने खड़ी कच्ची दीवार पर चढ़े छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रहा था। छप्पर के नीचे एक पड़िया भी बंधी थी। इसी बीच तेज हवा का झोंका आया और दीवार भरभरा कर गिर गई। परिवार वालों के शोर मचाने पर गांव के लोग जब तक मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने का प्रयास किया तब तक किशोर रामजी और पड़िया दोनों की मलबे के नीचे दबकर मौत हो चुकी थी।
सिकंद्राबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरी गांव में दीवार गिरने से 35 वर्षीय मुन्ना खां की मलबे में दबकर मौत हो गई। मुन्ना अपनी पत्नी सादिया बेगम और पांच बच्चों के साथ कच्चे घर में रहता था। रात में मुन्ना अकेले ही कच्ची दीवार पर पड़े छप्पर के नीचे सो रहा था। जबकि घर के अन्य सदस्य घर के भीतर सो रहे थे। 21 की रात लगभग तीन बजे तेज बारिश और हवाओं के कारण दीवार गिर गई। दीवार के नीचे दबकर मुन्ना की मौत हो गई। परिवारवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बांकेगंज। कस्बा से सटे गांव देबीपुर में हीरालाल और महादेव के घरों में बनी कच्ची दीवार ढह गई। इससे दोनों घरों की कच्ची दीवारों पर पड़ी फूस की झोपड़ियां गिर गई। भरभरा कर अचानक दीवार गिरने से उसमें बैठे दोनों परिवार के लोग और बच्चे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

महेवागंज। आंधी पानी में कस्बे के ओदरहना गांव निवासी रामू के घर की कच्ची दीवार और उस पर पड़ा छप्पर अचानक ढह गया, जिससे छप्पर के नीचे बंधे मवेशी नीचे दब गए। जब तक लोग मलबा हटाते तो एक बछिया की मौके पर ही मौत हो गई। वही दो गायें भी जख्मी हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें