फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई फायरिंग कर प्रधानाध्यापक को लूटा

Fri, 22 Sep 2017 11:19 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
चित्रकूट। बाइक सवार तीन युवकों ने सरेराह हवाई फायरिंग कर प्रधानाध्यापक को लूट लिया। मारपीट के दौरान भयभीत प्रधानाध्यापक ने नाले में कूदकर जान बचाई। कोतवाली में नामजद तहरीर देकर पीड़ित ने बताया कि 15 हजार नगदी व सोने की जंजीर अरोपी लूट ले गए हैं।
विज्ञापन


 कोतवाली क्षेत्र के बालापुर खालसा निवासी छोटे लाल पुत्र छेदी लाल प्राथमिक विद्यालय बरियापुरवा में प्रधानाध्यापक हैं। उन्होंने बताया कि गुुरुवार की रात को वह बाइक से मुख्यालय से गांव लौट रहे थे। रंगौली के पास बाइक सवार तीन युवक मिले और जबरन बाइक रुकवाई। इसके बाद दो बार हवाई फायरिंग की और उसकी सोने की जंजीर छीनी, मोबाइल छीना।

इसका विरोध किया तो पिटाई कर उसकी जेब में रखे 15 हजार रुपये भी निकाल लिए। किसी तरह वह पास के नाले में कूदकर भागा। कुछ दूर जाने के बाद जब देखा कि आरोपी भाग गए हैं तो अपनी बाइक उठाने आया। वहीं उसका मोबाइल भी पड़ा मिल गया।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक छोटेलाल ने बताया कि कोतवाली में दो रगौली व एक रमयापुर के युवक को पहचान गया है। तीनों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मौके पर एक दरोगा को पूछताछ के लिए भेजा गया है। उधर प्राथमिक शिक्षक संघ के सदर ब्लाक अध्यक्ष रोशन सिंह ने इस घटना पर आक्रोश जताते हुए कहा कि यदि पुलिस जल्द आरोपियों को नहीं पकड़ेगी तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें