फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद चार बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें एक 10 हजार रुपये का इनामी भी शामिल है। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर चोरी और लूट के करीब दो लाख के जेवर, नकदी व अन्य घरेलू सामान बरामद किया है। एसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देकर पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस सभागार में एसपी पूनम ने बताया कि मंगलवार की रात सदर कोतवाली पुलिस सीओ सिटी आरके वर्मा के साथ वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ बदमाश लूटपाट के इरादे से सलेमपुर कोन में एक खंडहर में मौजूद हैं। इसपर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय, इंस्पेक्टर अपराध ऋषि देव सिंह, चौकी इंचार्ज अजय कुमार सिंह, जेल गेट चौकी इंचार्ज दिनेश यादव, सिपाही विजय शर्मा, सोनू कुमार आदि ने घेराबंदी की। ललकारने पर बदमाश फायरिंग कर भागने लगे। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सदर कोतवाली के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी नदीम उर्फ नजमुल हसन, गोटैय्याबाग निवासी इस्लामुद्दीन, आनंदनगर सलेमपुर निवासी राजू रस्तोगी, मोहल्ला कॉशीनगर निवासी राजेश सिंह और हरदोई जिले के थाना सुरसा के गांव सिमरा चौराहा निवासी दिलीप उर्फ पंकज कश्यप को दबोच लिया, जबकि तीन बदमाश भागने में सफल रहे। मौके से दो तमंचा, पांच कारतूस भी बरामद किए गए। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया नदीम गैंग लीडर है। वह सदर कोतवाली क्षेत्र में तीन महीने पहले हुई सराफ के साथ लूट में वांछित था। आरोपियों के कब्जे से मोहल्ला सिकटिहा निवासी शिवशंकर राणा के घर में हुई चोरी, एसपी बंगले के पास लूटी गई महिला का पर्स समेत अन्य घटनाओं का खुलासा करते हुए चोरी के पांच गैस सिलिंडर, एक सोलर बैट्री, दो हार, झुमकी, टॉप्स, झाला, छह छोटे टॉप्स, एक मोती लगी नाक की कील, अंगूठी और रुपये आदि बरामद हुए हैं।

सिपाही सोनू को शाबासी देकर किया पुरस्कृत
एसपी पूनम ने बताया कि गैंग के खुलासे में कोतवाली सदर के सिपाही सोनू कुमार का प्रयास काफी सराहनीय रहा है। इस पर उन्होंने सिपाही को शाबासी दी। साथ ही एक हजार रुपये का नकद इनाम देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें